scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशराज्यपाल ने अपराध की रोकथाम के लिए ऐहतियाती पुलिस कार्रवाई पर जोर दिया

राज्यपाल ने अपराध की रोकथाम के लिए ऐहतियाती पुलिस कार्रवाई पर जोर दिया

Text Size:

ईटानगर, सात अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के.टी. परनाइक ने शुक्रवार को राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और अपहरण सहित गैरकानूनी गतिविधियों से निपटने के लिए ऐहतियाती पुलिस कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यहां राजभवन में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सतीश गोलचा के साथ बैठक के दौरान राज्यपाल ने उन्हें खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने, राज्य के युवाओं तक पहुंचने और उन्हें पुलिस एवं सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया।

राजभवन ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल ने पुलिस प्रमुख से समाज के कमजोर तबके, खासकर दूर-दराज के गांवों में लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने को भी कहा।

इसमें कहा गया कि परनाइक ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी और उनकी टीम की सराहना की।

भाषा

शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments