scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशसरकार राष्ट्र के सर्वोच्च हित में कार्य कर रही है : पश्चिम एशिया संघर्ष पर आरएसएस नेता होसबाले

सरकार राष्ट्र के सर्वोच्च हित में कार्य कर रही है : पश्चिम एशिया संघर्ष पर आरएसएस नेता होसबाले

Text Size:

समालखा (हरियाणा), 15 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को विश्व में शांति की अपील की और इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार राष्ट्र के सर्वोच्च हित में सभी कदम उठा रही है।

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले संघ की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की तीन दिवसीय बैठक पर प्रेसवार्ता के दौरान सवालों के जवाब दे रहे थे।

अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के बारे में पूछे जाने पर आरएसएस पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हम दुनिया में शांति चाहते हैं। आम लोगों का जीवन शांतिपूर्ण और सुखमय होना चाहिए, और हम भी यही चाहते हैं।’’

आरएसएस के शीर्ष नेता ने कहा कि वे युद्ध के कारणों का विश्लेषण नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश की जनता के हित में हरसंभव प्रयास कर रही है।

होसबाले ने यहां पत्रकारों से कहा कि देश के सर्वोच्च हित में जो उचित है, वही वे (भारतीय सरकार) कर रहे हैं तथा उनका कदम सही है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद भारत के कुछ हिस्सों में भड़के विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर होसबाले ने कहा कि लोग किसी व्यक्ति की मृत्यु पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन यह शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments