scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशझारखंड में महादेवशाल स्टेशन के निकट बोगदा सुरंग में मालगाड़ी बेपटरी, यातायात बाधित

झारखंड में महादेवशाल स्टेशन के निकट बोगदा सुरंग में मालगाड़ी बेपटरी, यातायात बाधित

Text Size:

चाईबासा, तीन जून (भाषा) झारखंड के चाईबासा जिले में दक्षिण-पूर्व रेल के चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेवशाल स्टेशन के निकट बोगदा सुरंग में शुक्रवार देर शाम एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे अप लाइन पर यातायात बाधित हो गया।

चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) मनीष पाठक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर शाम अप लाइन पर एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे बेपटरी हो गए जिससे उक्त मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।

उन्होंने बताया कि डिब्बों को पटरी पर लाने के लिए चक्रधरपुर से रिलीफ ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाषा सं इन्दु अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments