scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशगोवा के विपक्षी विधायकों ने ओरिएंटेशन सत्र का बहिष्कार किया

गोवा के विपक्षी विधायकों ने ओरिएंटेशन सत्र का बहिष्कार किया

Text Size:

पणजी, 27 जून (भाषा) गोवा के विधायकों के लिए प्रदेश के विधायी विभाग की ओर से आयोजित ओरिएंटेशन सत्र का सोमवार को विपक्षी दलों के 15 विधायकों ने बहिष्कार किया।

ओरिएंटेशन सत्र का बहिष्कार करने वाले ये विधायक कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), गोवा फारवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअन्स से जुड़े हुए हैं।

ओरिएंटेशन सत्र में जिन विधायकों ने हिस्सा लिया, उनमें विधानसभा अध्यक्ष रमेश तवाडकर और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी शामिल हैं। इसका आयोजन पुणे स्थित रामभाऊ महालगी प्रबोधिनी ने पणजी के एक होटल में किया था।

विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने कहा, ‘‘कांग्रेस के सदस्यों ने इस सत्र का बहिष्कार किया है। गोवा में एक शानदार विधायी परिसर है। बावजूद इसके सत्र का आयोजन एक होटल में करन ठीक नहीं है। मैं वहां गया, विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी और चला आया।’’

वहीं, ‘आप’ विधायक वेंजी वेगास ने कहा, ‘‘इस सत्र के आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित रामभाऊ महालगी प्रबोधिनी को बुलाने की जरूरत नहीं थी, जबकि विधायी विभाग में पहले से प्रशिक्षित लोग मौजूद हैं।’’

भाषा रंजन मनीषा पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments