बलिया (उप्र) 27 जून ( भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बांसडीह के पुलिस उपाधीक्षक राजेश तिवारी ने सोमवार को बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को गत 17 जून की दोपहर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले गोविंद (19) ने अगवा कर लिया तथा इसके बाद उसे बांसडीह ले गया।
उन्होंने बताया कि गोविंद ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी के भाई की तहरीर पर गोविंद के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता व पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धारा में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी गोविंद को रविवार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया है।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
