नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उन पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर देश को गुमराह करने तथा अशांति फैलाने का आरोप लगाया।
गिरिराज ने कहा कि राहुल को ‘ब्रेन मैपिंग’ करानी चाहिए।
राष्ट्रीय राजधानी के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘एआई इंपैक्ट समिट’ में कांग्रेस के ‘बिना कमीज वाले विरोध-प्रदर्शन’ की निंदा करते हुए गिरिराज ने कहा कि उन्हें आशंका है कि राहुल अवकाश के बाद संसद सत्र शुरू होने पर बनियान पहनकर लोकसभा आ सकते हैं।
गिरिराज ने यहां एक हथकरघा कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राहुल को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में कुछ भी नहीं पता और ‘‘वह देश को गुमराह कर रहे हैं।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल देश में गृहयुद्ध चाहते हैं और उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
गिरिराज ने कहा कि वैश्विक बाजारों में हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के लिए निर्यात के अपार अवसर मौजूद हैं।
भाषा पारुल नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
