नोएडा(उप्र), सात फरवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के जीटा- दो सेक्टर में रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका का नाम रिया है। उन्होंने बताया कि मृतका जीटा- 2 सेक्टर में स्थित एक सोसाइटी में रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। हालांकि, परिवार ने महिला के मानसिक रूप से परेशान होने की बात बताई है।
भाषा सं. धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
