चंडीगढ़, 17 मार्च (भाषा) पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देने का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
अपुष्ट ऑडियो में कॉल करने वाला ग्रेवाल से यह कहता सुनाई देता है कि गायक ने उसके पहले के संदेश का जवाब नहीं दिया।
कथित फोन कॉल में बराड़ को यह कहते सुना जा सकता है कि अभिनेता उसके संदेश को अनदेखा न करे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इस बीच, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की।
गोल्डी बराड़ 2022 में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में से एक है।
भाषा खारी नेत्रपाल रवि कांत
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
