हैदराबाद, 13 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना में अलग-अलग घटनाओं में इंटरमीडिएट के चार विद्यार्थियों ने परीक्षा में असफल होने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि छात्र अपने परीक्षा परिणामों को लेकर परेशान थे।
इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षा (आईपीई) 2026 के परिणाम रविवार को जारी किए गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में असफल होने के बाद निर्मल जिले के एक गांव में सोमवार को प्रथम वर्ष के एक इंटरमीडिएट छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, मेडक जिले के वेल्डुर्थी मंडल में रविवार को प्रथम वर्ष के एक इंटरमीडिएट छात्र को उसके घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया।
इसी तरह, आदिलाबाद जिले में रविवार को प्रथम वर्ष की एक इंटरमीडिएट छात्रा ने दो विषयों में असफल होने के कारण अपने घर में आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि एक अलग घटना में, शुक्रवार को खम्मम जिले के मधिरा कस्बे के पास एक प्रथम वर्ष के इंटरमीडिएट छात्र ने कथित तौर पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसे परीक्षा में असफल होने का डर था, हालांकि वह परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया था।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
