scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशगुरुग्राम के क्लब में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल

गुरुग्राम के क्लब में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल

Text Size:

गुरुग्राम, छह मार्च (भाषा) गुरुग्राम में एमजी रोड के एक क्लब में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक बाउंसर समेत चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक स्थानीय बार संचालक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, क्लब के कुछ बाउंसर ने रविवार तड़के कथित तौर पर उससे, उसके दोस्त और निजी सुरक्षा अधिकारी के साथ मारपीट की।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-7 में रहने वाले पंकज सचदेवा एमजी रोड के एक क्लब “बिग शॉट” से एक पार्टी के बाद लौट रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त अश्विनी शर्मा भी थे।

सचदेवा ने आरोप लगाया कि बिल का भुगतान करने और सुबह करीब साढ़े पांच बजे क्लब से बाहर निकलने के बाद क्लब के बाउंसर और अन्य लोगों ने कथित तौर पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

उसने अपनी शिकायत में कहा, “जब मैंने मदद के लिए अपने पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) नवीन को बुलाया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। हम तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और हमें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मैंने आरोपियों में से एक को पहचान लिया, जिसका नाम सक्षम है।”

शिकायत के आधार पर, सेक्टर 29 पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सक्षम और अन्य बाउंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments