scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशनोएडा में सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत

नोएडा में सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत

Text Size:

नोएडा (उप्र), नौ फरवरी (भाषा) नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फेस- 2 के थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात अपने देवर के साथ जा रही पुष्पा (45) की मोटरसाइकिल में एक अन्य मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिससे पुष्पा और अन्य मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिंह ने बताया कि तीनों को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह पुष्पा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के ले गयी तथा परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

जारचा के थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को हरेंद्र सिंह नामक एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई सोनू सतवीर उर्फ कलवा के साथ एक कार से जा रहा था, उसी बीच, बिसाहड़ा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उस कार में टक्कर मार दी।

कैलाश नाथ ने कहा कि इस घटना में सोनू और सतबीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए एवं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सोनू की मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बादलपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि कुड़ी खेड़ा मोड़ के पास बीती रात को राजू (45) सड़क पार कर रहा था, तभी एक बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिससे राजू को गंभीर चोट आई।

थाना प्रभारी के अनुसार अस्पताल में उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि नोएडा के जिला अस्पताल में दीपक नामक एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई जो बुलंदशहर जनपद में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था।

शुक्ल के मुताबिक दीपक नोएडा के चोटपुर कॉलोनी सेक्टर 63 में रहता था और हाल में बुलंदशहर गया था, वहीं वही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है।

शुक्ल ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा की जाएगी।

भाषा सं

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments