इस्कापल्ली (आंध्र प्रदेश), 16 जनवरी (भाषा) नेल्लोर जिले में बंगाल की खाड़ी में उतरने के बाद शुक्रवार को चार लोग डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर के आसपास तब घटी, जब छह लोगों का एक समूह पानी में उतरा।
अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘इस्कापल्ली गांव के पास समुद्र में छह लोग गए थे। दो नाबालिग और दो वयस्क डूब गए और बाद में उनके शव बरामद कर लिए गए।’
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समुद्र से शवों को बरामद किया।
इस बीच, पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
