scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशरिठाला में रसायन फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत

रिठाला में रसायन फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत

Text Size:

(फोटो सहित)

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक रसायन फैक्टरी में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-5 क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियों को भेजा गया।

डीएफएस प्रमुख ने कहा कि घटना की सूचना रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक परिसर से शाम सात बजकर 25 मिनट के आसपास मिली थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक चार शवों को बरामद किया है और आग की चपेट में आए अन्य लोगों के लिए तलाश अभियान अब भी चल रहा है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments