scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशझारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए

झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए

Text Size:

हजारीबाग (झारखंड), 17 अप्रैल (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ केरेडारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटुका वन क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद हुई।

बड़कागांव के एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा, “गोलीबारी में चार माओवादी मारे गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि इस अभियान में कोई भी सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ और अभियान के बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments