scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन में चार मजदूरों की मौत

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन में चार मजदूरों की मौत

Text Size:

ईटानगर, 16 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के नीति विहार में भूस्खलन के दौरान दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ईटानगर राजधानी क्षेत्र (आईसीआर) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जुम्मार बासर ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में साइट पर काम कर रहे सात लोग मलबे के नीचे दब गए।

यह घटना शाम करीब चार बजे उस वक्त हुई जब लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे मलबे के नीचे मजदूर फंस गए।

बचाव दल ने बाद में सातों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया, लेकिन चिकित्सकों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया।

तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

मृतकों की पहचान चोकी तसर (23), गोडक राजा (30), गोडक तबिन (35) और रतन बर्मन (26) के रूप में हुई है।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments