scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशपुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रसायन से भरे टैंकर में आग लगने से चार की मौत, तीन घायल

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रसायन से भरे टैंकर में आग लगने से चार की मौत, तीन घायल

Text Size:

पुणे, 13 जून (भाषा) पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एक टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि लोनावाला और खंडाला के बीच यह घटना घटी। टैंकर में कोई रासायनिक पदार्थ भरा था।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे।

लोनावाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे चार वाहन चालक इस घटना में घायल हो गये और तीन की मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था। वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गये।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।

भाषा वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments