scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशतेलंगाना में बस के पलटने से चार लोगों की मौत

तेलंगाना में बस के पलटने से चार लोगों की मौत

Text Size:

हैदराबाद, 13 मार्च (भाषा) तेलंगाना के निजामाबाद जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह हादसे की चपेट में आई निजी बस में 23 लोग सवार थे जो हैदराबाद से महाराष्ट्र के अकोला जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि निज़ामाबाद में इंदलवाई के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने से बस पलट गई।

पुलिस अधिकारियों बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

भाषा नेत्रपाल शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments