scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशसेवानिवृत्त नौकरशाह को धमकी देने के आरोप में दिल्ली कारागार का पूर्व वार्डर गिरफ्तार

सेवानिवृत्त नौकरशाह को धमकी देने के आरोप में दिल्ली कारागार का पूर्व वार्डर गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली कारागार के एक बर्खास्त वार्डन से जान से मारने की धमकियां मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने उनसे 10 करोड़ रुपये भी मांगे।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि पीड़ित ने रविवार को अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि योगेश कुमार मीणा तथा उसका साथी सचिन उन्हें धमकी दे रहा है और उनसे सात दिन के भीतर 10 करोड़ रुपये देने को कह रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि यह उत्पीड़न तब से चल रहा है जब से वह दिल्ली सहकारी न्यायाधिकरण का हिस्सा बने।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा गोला रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments