scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का निधन

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का निधन

Text Size:

बाराबंकी, 30 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का सोमवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परिवार ने यह जानकारी दी।

परिजनों के मुताबिक वर्मा लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अपराह्न करीब तीन बजे अंतिम सांस ली।

परिवार के अनुसार, वर्मा के परिवार में एक बेटी प्रीति हैं। वर्मा के निधन की खबर से समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक योगदान को याद किया।

संग्राम सिंह वर्मा बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री और रेशम उद्योग मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

जिले में वर्मा की पहचान कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेता के रूप में थी। पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बाद उन्होंने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई और संगठनात्मक स्तर पर मजबूत पकड़ बनाए रखी।

उनका परिवार भी सक्रिय राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके भाई सुरेंद्र वर्मा हरख ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं, जबकि उनकी भाभी शीला सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के बाद वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष हैं।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments