scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशओडिशा की पूर्व विधायक रोशनी सिंह देव का निधन

ओडिशा की पूर्व विधायक रोशनी सिंह देव का निधन

Text Size:

भुवनेश्वर, 11 फरवरी (भाषा) ओडिशा विधानसभा की पूर्व सदस्य रोशनी सिंह देव का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 82 साल की थीं।

रोशनी सिंह देव ने अपने बेटे पुष्पेंद्र सिंह देव के निवास पर अंतिम सांस लीं। पुष्पेंद्र बीजू जनता दल के नेता और पूर्व मंत्री हैं।

रोशनी सिंह देव कालाहांडी जिले की कोकसारा विधानसभा सीट से वर्ष 1995 और 2000 में दो बार विधायक चुनी गई थीं।

उनके बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि रोशनी सिंह देव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कालाहांडी जिले के जयपटना स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रोशनी सिंह देव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments