scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशपूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण बने भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नए अध्यक्ष

पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण बने भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नए अध्यक्ष

Text Size:

मुंबई, एक जुलाई (भाषा) पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण को मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक किरेन रीजीजू ने यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी चव्हाण राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का स्थान लेंगे, जो अगस्त 2022 से इस पद पर थे। वह पार्टी की राज्य इकाई के 12वें अध्यक्ष होंगे।

चव्हाण इस वर्ष जनवरी से भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

ठाणे जिले के डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे, चव्हाण 2016 से 2019 तक फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य मंत्री थे और बाद में उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण मंत्री के रूप में कार्य किया।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments