scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशपूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के उपराज्यपाल नियुक्त किये गए

पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के उपराज्यपाल नियुक्त किये गए

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को बृहस्पतिवार को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने वी.के. सक्सेना का स्थान लिया है, जिन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।

संधू ने 2024 में भाजपा के टिकट पर अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे।

भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संधू अमेरिका से जुड़े मामलों में सबसे अनुभवी भारतीय राजनयिकों में से एक हैं। उन्होंने वाशिंगटन स्थित भारतीय मिशन में कई बार अपनी सेवाएं दीं।

संधू फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे। इससे पहले, उन्होंने जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन स्थित दूतावास में उप मिशन प्रमुख के रूप में सेवा दी।

संधू (63) जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में भी कार्यरत थे।

वी.के. सक्सेना लगभग चार वर्षों तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे। इस दौरान, शासन और प्रशासनिक मुद्दों पर सक्सेना का तत्कालीन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के साथ कई बार टकराव हुआ।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments