scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशदिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव धर्मेंद्र को लोक शिकायत आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव धर्मेंद्र को लोक शिकायत आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पूर्व मुख्य सचिव धर्मेंद्र को दिल्ली लोक शिकायत आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल फरवरी में जब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी थी, तब धर्मेंद्र मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह पिछले साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। अब वह लोक शिकायत आयोग के अध्यक्ष के रूप में पांच साल का कार्यकाल संभालेंगे।

दिल्ली सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से हाल ही में जारी आदेश के अनुसार, ‘दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी धर्मेंद को लोक शिकायत आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया है… वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए या उनके 65 साल की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, इस पद पर सेवाएं देंगे।’

भाषा

राखी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments