scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशचित्रकूट में पूर्व प्रधान की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

चित्रकूट में पूर्व प्रधान की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

Text Size:

चित्रकूट (उप्र), तीन जून (भाषा) चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को चितरा गोकुलपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

कर्वी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चितरा गोकुलपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अच्छेलाल कोटार्य (52) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कामदगिरि (कामतानाथ) से परिक्रमा कर लौट रहे थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने खोही गांव के नजदीक लाठी और छड़ से उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को उनके परिजन इलाज के लिए सतना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पूर्व ग्राम प्रधान की मौत हो गयी।

एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में पूर्व प्रधान के बेटे कामता की तहरीर पर दो नामजद और सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments