scorecardresearch
Monday, 18 August, 2025
होमदेशभाजपा के पूर्व विधायक गुरजंट सिंह बराड़ का निधन

भाजपा के पूर्व विधायक गुरजंट सिंह बराड़ का निधन

Text Size:

जयपुर, तीन नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तीन बार के विधायक रहे गुरजंट सिंह बराड़ का रविवार को निधन हो गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरजंट सिंह बराड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं।

बराड़ के पोते गुरवीर सिंह वर्तमान में सादुलशहर से विधायक हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ जी के दादाजी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कृषि राज्य मंत्री सरदार गुरजंट सिंह बराड़ जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।’’

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने भी गुरजंट सिंह बराड़ के निधन पर दुख जताया।

भाषा प्रीति अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments