scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशबेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त आम आदमी पार्टी में होंगे शामिल

बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त आम आदमी पार्टी में होंगे शामिल

Text Size:

बेंगलुरु, तीन अप्रैल (भाषा) हाल ही में पद से इस्तीफा देने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बी भास्कर राव सोमवार को नयी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होंगे।

कर्नाटक सरकार ने राव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, वह रेलवे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर कार्यरत थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आप में शामिल होंगे।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त रह चुके बी भास्कर राव ने सितंबर 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका और 2023 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेकर राज्य में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments