scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशचाईबासा में वन क्षेत्राधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, घर से 99 लाख रूपये नकद बरामद

चाईबासा में वन क्षेत्राधिकारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, घर से 99 लाख रूपये नकद बरामद

Text Size:

चाईबासा, 26 मई (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सारंडा वन प्रमंडल के मनोहरपुर रेंज के क्षेत्राधिकारी (रेंजर) को भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को दस हजार रुपये कथित रूप से घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा और बाद में उसके घर पर की गयी छापेमारी में 99 लाख रुपये नकद बरामद किये गये।

एसीबी उपमहानिरीक्षक शैलेन्द्र सिन्हा ने इस गिरफ्तारी की सूचना देते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह के आवास पर की गई छापामारी में 99 लाख रुपये नकद भी बरामद किये गये।

उनके अनुसार विस्तृत पूछताछ के लिए सिंह को जमशेदपुर ले जाया जा रहा है।

सिन्हा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर ब्यूरो के अधिकारियों ने जाल बिछाकर विजय को दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा।

भाषा, सं, इन्दु राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments