कोलकाता, नौ अक्टूबर (भाषा) ‘बंगाल केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए)’ ने बृहस्पतिवार को राज्य के सभी खुदरा और थोक दवा विक्रेताओं को तत्काल प्रभाव से कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री और खरीद रोकने का निर्देश दिया।
यह निर्देश मध्यप्रदेश में कथित तौर पर कफ सिरप पीने से हुई कई बच्चों की मौत की पृष्ठभूमि में जारी किया गया है।
एक परामर्श में, बीसीडीए ने इस कफ सिरप का स्टॉक न करने की चेतावनी दी।
बीसीडीए सचिव पृथ्वी बसु ने कहा, ‘मध्यप्रदेश की घटना से जुड़ा बैच पश्चिम बंगाल में प्रवेश नहीं कर पाया है, लेकिन एहतियात के तौर पर हमने सभी विक्रेताओं को इसकी बिक्री रोकने के लिए सूचित कर दिया है।’
भाषा तान्या राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
