scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअसम में बाढ़ की स्थिति अभी गंभीर , दो और मरे, 5.75 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति अभी गंभीर , दो और मरे, 5.75 लाख लोग प्रभावित

Text Size:

गुवाहाटी, 25 मई (भाषा) असम में बुधवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही और दो लोगों की मौत हो गई। बाढ़ से नौ जिलों में 5.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के कारण नगांव जिले के कामपुर एवं कछार जिले के सिलचर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

इसके साथ ही अब राज्य में इस साल बाढ़ एवं भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है।

प्राधिकरण ने कहा कि कछार, डर्रांग, दीमा हसाओ, होजाई, कामरूप, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, करीमगंज, मोरीगांव एवं नगांव जिलों में 5,75,400 से अधिक लोग बाढ़ से बेहाल हैं।

नगांव सबसे अधिक प्रभावित है जहां 3.64 लाख लोग बाढ़ से बेहाल हैं। कछार में 1.63 लाख और मोरीगांव में 41000 लोगों पर बाढ़ की मार पड़ी है।

मंगलवार तक राज्य के 17 जिलों में 5.8 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। प्राधिकरण का कहना है कि 1073 गांव पानी में डूबे हैं तथा 51,671.52हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments