scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशधार्मिक शोभायात्रा के लिए केरल हवाई अड्डे पर पांच घंटे के लिए उड़ानें रोकी गईं

धार्मिक शोभायात्रा के लिए केरल हवाई अड्डे पर पांच घंटे के लिए उड़ानें रोकी गईं

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, दो अप्रैल (भाषा) केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के पवित्र ‘पैंकुनी अरट्टू’ यात्रा के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान सेवाएं बृहस्पतिवार दोपहर लगभग पांच घंटे के लिए निलंबित कर दी गईं। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) ने यह जानकारी दी।

हवाई सेवाएं शाम चार बजकर करीब 45 मिनट पर रोक दी गईं और शोभा यात्रा के मंदिर लौटने के बाद रात नौ बजे फिर से शुरू हुईं।

तीर्थस्थल की सदियों पुरानी औपचारिक शोभायात्रा को रनवे से गुजरने देने के लिए दशकों से हर साल हवाई अड्डे का परिचालन प्रतिवर्ष दो बार रोकना पड़ता है और उड़ानों का समय बदलना पड़ता है।

यह शोभायात्रा शाम करीब पांच बजे मंदिर से शुरू हुई और त्रावणकोर शाही परिवार के पुरुष सदस्यों के अलावा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कई सजे-धजे हाथी, घुड़सवार पुलिस का एक दस्ता और एक पुलिस बैंड भी इसका हिस्सा थे।

भाषा यासिर अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments