scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअंडमान और निकोबार में कोविड-19 के पांच नए मामले

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के पांच नए मामले

Text Size:

पोर्ट ब्लेयर, 16 जून (भाषा) अंडमान और निकोबार में कोविड-19 के पांच और मरीज मिलने से बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,063 पर पहुंच गयी है।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि नए मरीजों में से चार ने पूर्व में यात्रा की थी जबकि एक मामला संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने सामने आया।

केंद्र शासित प्रदेश में अब संक्रमण के 10 मामले हैं जबकि 9,924 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और 129 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 का पता लगाने के लिए 7.45 लाख नमूनों की जांच की है और 3.40 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी हैं।

भाषा

गोला अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments