scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में दो सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में दो सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

Text Size:

बर्दवान (पश्चिम बंगाल), आठ अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में शनिवार को दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बर्दवान शहर के मिर्चोबा इलाके में एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की जान चली गई, जिनकी पहचान गालसी थानाक्षेत्र के बारो दिघी के निवासी एस के जॉय नाल, एस के बापी और एस के किरण के रूप में हुई है। तीनों काम पर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, सादरघाट पुल पर एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जिनकी पहचान बागली किस्कू (40) और आशिम किस्कू (23) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों मां-बेटे मोटरसाइकिल से बर्दवान जा रहे थे।

भाषा

राजकुमार पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments