scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशभारत में कोविड के एक्सबीबी.1.5 स्वरूप के पांच मामले मिले : इन्साकॉग

भारत में कोविड के एक्सबीबी.1.5 स्वरूप के पांच मामले मिले : इन्साकॉग

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स संघ (इन्साकॉग) के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के एक्सबीबी.1.5 स्वरूप के पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना वायरस का यही स्वरूप अमेरिका में संक्रमण के मामले बढ़ने के लिए जिम्मेदार है।

इन्साकॉग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इन पांच मामलों में से तीन मामले गुजरात में और एक-एक कर्नाटक तथा राजस्थान में सामने आये हैं।

एक्सबीबी.1.5 स्वरूप ओमीक्रोन के एक्सबीबी स्वरूप से ही संबंधित है। अमेरिका में संक्रमण के 44 प्रतिशत मामले एक्सबीबी और एक्सबीबी.1.5 के हैं।

इन्साकॉग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप और इससे उत्पन्न अन्य स्वरूप भारत में प्रमुखता से बने हुए हैं, जिसमें ‘एक्सबीबी’ प्रमुख है।

भाषा वैभव अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments