scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशओडिशा के जाजपुर में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

ओडिशा के जाजपुर में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Text Size:

जाजपुर, 28 फरवरी (भाषा) ओडिशा के जाजपुर जिले में एक व्यक्ति की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि 39 वर्षीय संतोष मलिक की जहर देकर हत्या की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जाजपुर टाउन के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार मांझी ने बताया, ‘पुलिस ने मलिक के छोटे भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी में नामजद सभी आठ आरोपी शिकायत दर्ज होने के बाद से ही फरार थे।’

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान मृतक के छोटे भाई प्रशांत मलिक, पूर्णचंद्र मलिक, गजेंद्र मलिक, कैलाश मलिक, सनातन मलिक और प्रशांत कुमार मलिक के रूप में हुई है। ये सभी बारी ब्लॉक के अरंगाबाद-आनंदपुर गांव के निवासी हैं।

भाषा राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments