scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशराहुल के समर्थन में ‘संसद मार्च’ निकालेगी फिशरमैन कांग्रेस

राहुल के समर्थन में ‘संसद मार्च’ निकालेगी फिशरमैन कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) कांग्रेस के प्रकोष्ठ अखिल भारतीय फिशरमैन कांग्रेस राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए आगामी सोमवार को ‘संसद मार्च’ करेगी।

संगठन के प्रमुख एस आर्मस्ट्रांग फर्नांडो की ओर से जारी बयान मुताबिक, इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा पार्टी के कई सांसद शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘राहुल गांधी हमेशा मछुआरा समुदाय के हितों के लिए खड़े रहे हैं। राहुल गांधी को जिस तरह से धमकाने का प्रयास हो रहा है, उसका देश के गरीबों और मछुआरों पर भी असर हुआ है।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा सुनाई है। इसके मद्देनजर उनको गत शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था।

भाषा हक हक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments