scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशदिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी

दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती दिल्ली के मंकीपॉक्स के पहले मरीज को छुट्टी दे दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी दिल्ली का यह निवासी (34) पिछले महीने मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि उनके संपर्क में आए चिकित्सक सहित 14 लोगों को पृथक किया गया, लेकिन इनमें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि उसे सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस बीच, शहर के दूसरे मंकीपॉक्स के मरीज तथा नाइजीरियाई नागरिक की हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि उसे बुखार है, त्वचा पर फोड़े हैं। इलाज के लिए उसे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

देश में अब तक मंकीपॉक्स के सात मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो मामले दिल्ली के थे ।

भाषा निहारिका रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments