scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशरूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) रूस के प्रथम उपप्रधानमंत्री देनिस मांतुरोव ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके उन्हें व्यापार, आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, कनेक्टिविटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर 2025 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को याद किया।

उन्होंने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन की दिशा में दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उनके साथ निरंतर संवाद और विचार-विमर्श को लेकर उत्सुक हैं।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments