scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशपंजाब के होशियारपुर में व्यापारी के घर पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

पंजाब के होशियारपुर में व्यापारी के घर पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

होशियारपुर (पंजाब), 24 मार्च (भाषा) पंजाब के होशियारपुर के गढ़दीवाला इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने एक स्थानीय व्यापारी के घर पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 10 बजे हुई, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने जैन कॉलोनी निवासी चंदर किशोर उर्फ ​​घुग्गा के घर के मुख्य दरवाजे पर तीन बार गोली चलाई। किशोर की गढ़दीवाला के गांधी चौक पर कपड़ों की दुकान है।

थाना प्रभारी उप-निरीक्षक सतपाल ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि हमले का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments