scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशदक्षिण मुंबई में छह मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दक्षिण मुंबई में छह मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

मुंबई, 23 जून (भाषा) दक्षिण मुंबई में मरीन लाइन्स की छह मंजिला इमारत के एक कार्यालय में सोमवार दोपहर आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दमकल और पुलिस इमारत में बचाव कार्य में लगे हुए हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियां मौके पर है।

अधिकारी ने बताया कि इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित कार्यालय से धुएं का गुबार निकलता देखा जा सकता था।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

भाषा राखी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments