scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशपालघर आश्रम स्कूल के बालिका छात्रावास में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला गया

पालघर आश्रम स्कूल के बालिका छात्रावास में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला गया

Text Size:

पालघर, पांच मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में बृहस्पतिवार को एक सरकारी आश्रम स्कूल के बालिका छात्रावास में आग लग गई, हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छात्रावास से सभी 87 छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया गया।

पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दहानू तालुका के कंदरवाड़ी गांव में स्थित स्कूल के छात्रावास में शाम 5:20 बजे आग लग गई।

उन्होंने कहा, ‘‘छात्रावास में कुल 87 लड़कियां रह रही थीं। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। शाम 6:03 बजे राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने का काम जारी है।’’

कदम ने कहा कि आग पर काबू पाए जाने के बाद ही नुकसान का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments