scorecardresearch
Sunday, 24 May, 2026
होमदेशदिल्ली के बाजार में लगी आग, ‘‘देरी से कार्रवाई’’ के कारण नाराज लोगों ने दमकल गाड़ियों पर पथराव किया

दिल्ली के बाजार में लगी आग, ‘‘देरी से कार्रवाई’’ के कारण नाराज लोगों ने दमकल गाड़ियों पर पथराव किया

Text Size:

(तस्वीरों के साथ जारी)

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगी आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई में कथित देरी से नाराज स्थानीय लोगों ने दमकल गाड़ियों पर पथराव किया। आग बुझाने का काम रातभर जारी रहा और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

डीएफएस के अनुसार, उसे शुक्रवार रात 11 बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग न्यू सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फर्नीचर बाजार में लगी और अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग इलाके में तेजी से फैल गई।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान कुछ लोगों ने दमकल कर्मियों पर पथराव किया जिसके बाद देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर पुलिस सहायता मांगी गई।

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments