scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशदिल्ली में पहाड़गंज के होटल के कमरे में आग लगी

दिल्ली में पहाड़गंज के होटल के कमरे में आग लगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) मध्य दिल्ली में पहाड़गंज इलाके के एक होटल के कमरे में बृहस्पतिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें चूना मंडी इलाके के एक होटल में आग लगने की सूचना शाम 4:50 बजे मिली।

उन्होंने बताया, ‘हमने तुरंत दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजीं। आग होटल व्हाइट क्लोव की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में लगी थी।’

अधिकारी ने कहा, ‘अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है और टीमें आग की लपटों को पूरी तरह बुझाने के लिए काम कर रही हैं।’

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments