scorecardresearch
Wednesday, 7 October, 2026
होमदेशदिल्ली में प्लास्टिक के दाने बनाने वाले दो कारखानों में लगी आग

दिल्ली में प्लास्टिक के दाने बनाने वाले दो कारखानों में लगी आग

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के प्लास्टिक के दाने बनाने वाले दो कारखानों में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बाद में आग पास के दो अन्य कारखानों की छतों तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लगने की सूचना मिली और 16 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सुबह छह बजकर 15 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशीतन (प्रभावित क्षेत्र के ठंडा करने) का काम जारी है।

भाषा

प्रशांत गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments