scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशठाणे में कबाड़ के गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

ठाणे में कबाड़ के गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

ठाणे, 25 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि दहिसर मोरी इलाके में एक स्कूल के पास स्थित गोदाम में रात नौ बजकर एक मिनट पर बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद ठाणे, वाशी, ऐरोली और नवी मुंबई के कोपरखैरणे सहित कई दमकल केन्द्रों से अग्निशमन दल तैनात किए गए थे।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन अधिकारी यासीन ताडवी ने बताया, ‘लगातार प्रयासों के बाद बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग पर काबू पा लिया गया। प्रशीतन अभियान जारी है। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’

अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में रखा प्लास्टिक और खराब एयर कंडीनशर आग में जलकर खाक हो गए।

उन्होंने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा तान्या शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments