scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशदिल्ली के खान मार्केट में रेस्टोरेंट में आग लगी

दिल्ली के खान मार्केट में रेस्टोरेंट में आग लगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) मध्य दिल्ली के खान मार्केट इलाके में बुधवार को सुबह एक रेस्तरां में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि खान मार्केट के 5ए ओटीबी रेस्तरां में आग लगने की सूचना सुबह 8 बजकर करीब 47 मिनट पर मिली।

उनके मुताबिक, आग इमारत की पहली मंजिल और दूसरी मंजिल में चिमनी और फाल्स सीलिंग में लगी थी।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments