मुंबई, 31 मार्च (भाषा) नवी मुंबई के उरण इलाके में स्थित तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के गैस संयंत्र में बृहस्पतिवार शाम आग लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर लगी लेकिन आधे घंटे में ही इस पर काबू पा लिया गया। आग लगने के सही कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।
उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम सात गाड़ियों को लगाया गया।
घायल हुए दोनों कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
भाषा रवि कांत प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.