मुंबई, 31 मार्च (भाषा) नवी मुंबई के उरण इलाके में स्थित तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के संयंत्र में बृहस्पतिवार शाम आग लगने से दो कर्मचारी झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग शाम करीब पांच बजकर 35 मिनट पर संयंत्र के उस हिस्से में लगी, जहां कच्चे तेल का भंडारण किया जाता है। लेकिन आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के वास्तविक कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।
उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम सात गाड़ियों को लगाया गया।
आग में अनुबंधित कर्मचारी बनारसी भोइया (28) और बबुनी भैया (40) झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए एरौली में नेशनल बर्न्स सेंटर ले जाया गया।
भाषा रवि कांत सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
