scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशदक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड की इमारत में आग लगी

दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड की इमारत में आग लगी

Text Size:

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौसेना डॉकयार्ड के अंदर स्थित ‘सर्वे यार्ड’ इमारत में रात करीब 10.15 बजे आग लग गई।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी वह कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने स्थित है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘नौसेना अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन अभियान शुरू किया। अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।’’

आसपास के कुछ लोगों ने आग के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments