scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशमुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

मुंबई, पांच जून (भाषा) दक्षिण मुंबई के व्यस्त चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर एक दुकान में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी रेलवे द्वारा शाम करीब 5:25 बजे दी गई सूचना के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

नगर निगम अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन की कई टीम और अग्निशमन उपकरण मौके पर भेजे गए। आग बुझाने के अभियान में पुलिस और स्थानीय नगर निगम कर्मचारियों को भी शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि दुकान में लगी आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और नुकसान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हालांकि, दैनिक यात्री कुछ समय के लिए चिंतित हो गए, क्योंकि आग के कारण व्यस्त उपनगरीय टर्मिनल स्टेशन का पूरा परिसर धुएं से भर गया था।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments