scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशबंगाल के बीरभूम में इस्कॉन प्रशिक्षण केंद्र में आग लगी; आगजनी की आशंका

बंगाल के बीरभूम में इस्कॉन प्रशिक्षण केंद्र में आग लगी; आगजनी की आशंका

Text Size:

सूरी (प.बंगाल), 17 दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शनिवार को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि लगभग पांच महीने पहले खैरासोल थाना क्षेत्र के भीमगढ़ गांव में स्थापित ‘भक्ति वेदांत व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र’ का संचालन फूस की छत वाले ईंटों से बने हॉल से किया जाता था।

केंद्र के प्रभारी सेवक प्रतिम माधव दास ने कहा, “हमें संदेह है कि कुछ बदमाशों ने मकान में आग लगा दी है, जो नहीं चाहते कि हम यहां काम करें। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।’’

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि शिकायत दर्ज की गई है।

इस्कॉन से जुड़े लोगों ने ‘‘आगजनी’’ के विरोध में कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-14 (पानागढ़-मोराग्राम) को अवरुद्ध कर दिया।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments